उरई, मार्च 31 -- उरई। रॉ मैटेरियल महंगा होने से अप्रैल से दर्द निवारक और एंटीबायोटिक महंगी होने की मेडिकल स्टोर संचालक आशंकित हैं। रॉ मैटेरियल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट से समय से अभी मेडिकल पर दवा नहीं पहुंच रही हैं। जबकि दवा महंगी होने से आम जन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी पड़ रहा है। रसोई गैस और अन्य सामानों के साथ अब दवाइयां और मेडिकल उपकरण भी अप्रैल माह से महंगाई के असर से अछूते नहीं रहेंगे। पेट्रोल उत्पादन की कीमतों में बढ़ावा होने से रॉ मैटेरियल महंगा होने का असर अब सीधे तौर पर दवा पर पड़ रहा है। जिले के दवा विक्रेता और मेडिकल स्टोर संचालक दवा महंगी होने की आशंका जाता रहे हैं। ऐसे में रोजमर्रा की दवा खरीदने वाले आम आदमी के साथ मरीजों और मेडिकल स्टोर संचालकों की भी चिंताएं बढ़ ...