हमीरपुर, मार्च 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर औद्योगिक नगरी भरुआ सुमेरपुर में संचालित इस्पात उद्योग पर पड़ने लगा है। खाड़ी देशों से स्क्रैप की आवक घटने से फैक्ट्री का उत्पादन प्रभावित होने लगा है। इतना ही नहीं यहां का तैयार स्टील भी विदेशों में नहीं जा पा रहा है, जिससे उद्योगपतियों की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है। उधर, ईरान से आने वाले किराना-मसाला पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि मिडिल ईस्ट की जंग अगर लंबी खिंची तो इसके असर से बचना मुश्किल होगा। भरुआ सुमेरपुर स्थित उद्योग नगरी में संचालित रिमझिम इस्पात फैक्ट्री की गिनती स्टील कारोबार में प्रमुखता से होती है। इस फैक्ट्री का तैयार माल बड़ी मात्रा में विदेशों तक जाता है, लेकिन वर्तमान समय में फैक्ट्री को कच्चे माल के रूप में खाड़ी देशों स...