सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को बर्डपुर स्थित मिडास इंग्लिश स्कूल में स्पिक मैके भारतखंडे सांस्कृतिक श्रृंखला के अंतर्गत एक विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात कलाकार पंडित पुष्पराज कोष्ठी ने अपनी प्रस्तुति से छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान पंडित कोष्ठी ने 'सुखबहार राग' की विस्तृत व्याख्या करते हुए उसकी बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त साधन है। उनकी प्रस्तुति के साथ-साथ दिए गए सरल और सहज उदाहरणों ने छात्रों को संगीत की गहराई को समझने में मदद की। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.