तेहरान, जनवरी 30 -- अमेरिका का कहना है कि ईरान पर इस बार ऐसा अटैक कर सकते हैं, जो पिछली बार उसके परमाणु ठिकानों पर हुए मिडनाइट हैमर हमले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही यह धमकी दी है। इस बीच ईरान का कहना है कि हमने भी पूरी तैयारी कर ली है। ईरान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से 1000 ड्रोन्स तैनात किए गए हैं। ईरानी सरकारी न्यूज आउटलेट Tasnim ने यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक देश के सभी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा में इन ड्रोन्स को तैनात किया गया है। किसी भी तरह की अमेरिकी हरकत या फिर हमले की कोशिश पर ये नजर रखेंगे। ईरानी मीडिया ने लिखा है कि इनकी तस्वीर जारी नहीं की जा सकती क्योंकि यह मसला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि अमेरिका का एयरक्राफ्ट करियर USS अब्राहम ल...