सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- सिद्धार्थनगर। मिडडेमील रसोईया कर्मचारी यूनियन 31 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर बांसी में रैली निकाल प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगा। यह जानकारी यूनियन के मंत्री विजय नाथ तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि रसोइयों के नवीनीकरण व पाल्य व्यवस्था को समाप्त करने आदि मामलों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...