मिडटर्म चुनाव हार के बाद ट्रंप की टीम से विकेट गिरना शुरू, भारतवंशी हरमीत ढिल्लों ने छोड़ा पद
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम से इस्तीफों की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय से ट्रंप की भरोसेमंद रहीं अमेरिका के न्याय विभाग की सिविल राइट्स डिविजन की प्रमुख हरमीत ढिल्लों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिड टर्म चुनाव में हार के बाद वह पद छोड़ने वाली पहली अधिकारी बनीं। गुरुवार को हरमीत के इस्तीफे का ऐलान करके हुए अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने लिखा कि हरमीत ने पूरे विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ सिविल राइट डिवीजन का नेतृत्व किया। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी बात को रखते हुए टॉड ने हरमीत ढिल्लों के काम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "उन्होंने हर अमेरिकी की नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा की और बिना किसी डर या पक्षपात के कानून को लागू किया। विभाग उनकी समर्पित जनसेवा के लिए उनका आभारी है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.