मेक्सिको, सितम्बर 28 -- अमेरिका में मिडटर्म चुनाव नजदीक हैं, इससे पहले ही बॉर्डर पर टेंशन बढ़ गई है। खबर है कि सैकड़ों माइग्रेंट्स का कारवां दक्षिणी मेक्सिको में घुस चुका है और अब उत्तर की ओर बढ़ रहा है। ज्यादातर लोग होंडुरास से हैं। समूह खुद को 'फे वाई एस्पेरांजा' यानी विश्वास और उम्मीद कहता है। बताया जा रहा है कि यह कारवां करीब 20 सितंबर को होंडुरास के सैन पेड्रो सुला से निकला। इसके बाद वह ग्वाटेमाला से होता हुआ आगे बढ़ा। 24 और 25 सितंबर को यह रोडोल्फो रोब्लेस इंटरनेशनल ब्रिज से मेक्सिको के चियापास राज्य में दाखिल हुआ। वहां से तापाचुला पहुंचा। देश में घुसते समय मैक्सिकन इमिग्रेशन अधिकारी और पुलिस भी समूह के साथ थे। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इस कारवां में करीब 300 लोग थे। तापाचुला पहुंचने के बाद अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, इक्वाडोर और ...