महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सख्त रुख दिखाया। विभिन्न योजनाओं में मिठौरा की प्रगति असंतोषजनक और अनुशासनहीनता की शिकायत मिलने पर उन्होंने कठोर कार्यवाही के लिए डीपीआरओ को चार्जशीट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सभी एडीओ के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए निर्धारित मानकों पर ग्रेडिंग व्यवस्था बनाने और उसके अनुसार उनकी रैंकिंग का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि खराब प्रगति वाले एडीओ के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। व्यक्तिगत शौचालय के लिए लंबित कुल 1941 आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया। डीपीआरओ ने बताया कि जनपद में व्यक्तिगत शौचालय के रेट्रोफिटिंग का कार्य 95.36 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इस पर उन्होंने रेट्रोफिटिंग का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.