शामली, जून 1 -- दथेडा के मिठाई विक्रेता से लूट के बाद रिपोर्ट दर्ज ना होने के मामले मे सीओ कैराना अपने अधीनस्थो के साथ पीडित से उसकी दुकान पर मिले और घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ हेमंत कुमार ने पीडित से अकेले मे मिलकर पूछताछ की और घटना के प्रत्येक एंगल को अच्छे से समझा। पीडित का आरोप है कि पुलिस तहरीर बदलने का दबाव बना रही है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव दथैडा मे नेपाल सिह नाम के एक मिठाई विक्रेता की दुकान पर आये दो लोगो ने तमंचे से आतंकित करते हुए ग्यारह हजार की नगदी को लूट लिया था। आरोप है कि घटना की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर एक महीने से समय टाल दिया। इसके बाद 16 मई को पीडित अन्य ग्रामीणों के एसपी से मिले तो जांच का आश्वासन मिला लेकिन मुकदमा दर्ज नही हो सका। जिस पर पीडित फिर से चौकी प्रभारी संदीप यादव से मिले और मुकदमा ...