मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित एक मिठाई दुकान से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के धावा दल ने एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। धावा दल के रमेश रंजन प्रसाद ने शनिवार को संचालक अनिल कुमार के खिलाफ करजा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। रमेश रंजन प्रसाद ने बताया कि चार सदस्यीय धावा दल ने पकड़ी स्थित मिठाई दुकान में छापेमारी की, जहां से एक 13 वर्षीय बालक को मुक्त कराया गया। उसे बालगृह भेज दिया गया है। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.