सीतामढ़ी, मार्च 11 -- रुन्नीसैदपुर। कौड़िया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह की गिरफ्तारी मामले में वार्ड सदस्य अजय पासवान की शिकायत पर निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर निगरानी डीएसपी शिव कुमार साह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। योजना के मुताबिक, मुखिया ने वार्ड सदस्य को रुपये लेकर डुमरा बुलाया था। जैसे ही डुमरा कोर्ट के समीप स्थित मिठाई दुकान में मुखिया ने 16 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम मुखिया को डुमरा रोड स्थित परिसदन लेकर गई, जहां कई घंटों तक पूछताछ की गई। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया। मुखिया पर पूर्व से दर्ज है प्राथमिकी: निगरानी डीएसपी शिव कुमार साह ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद मुखिया के खिलाफ ...