बलिया, मार्च 5 -- बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के डुहीमुसी चट्टी पर बुधवार की रात भृगुनाथ प्रसाद की मिठाई दुकान में बिजली की शार्टसर्किट से आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया आग से दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कैथवली (पिंडहरा) निवासी भृगुनाथ की गांव के बाहर चट्टी पर मिठाई की दुकान है। होली के चलते वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी बीच दुकान में देर शाम अचानक शार्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और विकराल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग प...