बक्सर, दिसम्बर 31 -- बक्सर। शहर की एक मिठाई दुकान से एक बाल श्रमिक पकड़ा गया। इस मामले में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विशाल कुमार के मुताबिक शहर के श्रीराम पापड़ी भंडार से एक बाल श्रमिक बरामद किया गया। उसकी उम्र करीब तेरह वर्ष है। इस मामले में दुकान संचालक के खिलाफ टाउन थाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.