मिठाई दुकान के गोदाम में घुसकर कारीगर से मारपीट
गोपालगंज, जून 21 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। गोपालपुर थाने के राजापुर बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने कारीगर के साथ मारपीट की। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिकी में तारानरहवां के प्रभु साह ने कहा है कि उनकी मिठाई की दुकान राजापुर बाजार में है। दुकान से जुड़े गोदाम में मिठाई बनाने का कार्य चल रहा था। उसी दौरान चार ज्ञात 15 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और मिठाई बना रहे कारीगर बच्चन यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.