गोरखपुर, मई 19 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा कस्बे के एक दुकानदार से 17 हजार की जालसाजी हो गई। मंगलवार को दुकानदार ने घघसरा चौकी पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हनुमान मंदिर के बगल में मिठाई की दुकान चलाने वाले गुड्डू कसौधन ने तहरीर में बताया कि शनिवार को जसुलीपार निवासी एक व्यक्ति के साथ दो अपरिचित युवक आए और कार्यक्रम के लिए 25 किलो लड्डू खरीदने की बात कही। दोनों युवकों ने दुकानदार से कहा लड्डू पैक कर दीजिए और नगद 17 हजार रूपये दे दीजिए मैं ऑनलाइन पेमेंट कर देता हूं। रुपये लेने के बाद जालसाज दुकानदार को चकमा देकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...