मिठाई खिलाकर खत्म किया विवाद, साथ रहने को हुए राजी
मैनपुरी, मई 29 -- भोगांव। थाना कोतवाली परिसर में स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को आपसी विवाद भुलाकर एक दंपत्ति ने फिर से नई जिंदगी की शुरुआत की। काउंसलिंग के दौरान अपनी गलती का एहसास होने पर दोनों ने जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया। बेवर थाना क्षेत्र के खांकेताल निवासी रीता और उनके पति अजीत के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया था। शुक्रवार को केंद्र की प्रभारी मोनिका चौधरी, सदस्य प्रज्ञा चौहान, ममता भदौरिया, साधना तिवारी, सोनू कुमारी की टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर उनकी समस्याओं को सुना। टीम ने दोनों की सकारात्मक काउंसलिंग की, जिससे दोनों को अपनी-अपनी गलतियों का अहसास हुआ। इसके बाद दंपत्ति ने भविष्य में कभी विवाद न करने और एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई। केंद्र के सदस्यों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.