हल्द्वानी, मार्च 14 -- जंग की तपिश :हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने का असर अब हल्द्वानी के फूड बाजार पर साफ दिखने लगा है। गैस की कमी के कारण सड़क किनारे ठेले-रेढ़ी से लेकर शहर के बड़े रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों तक कई लोकप्रिय व्यंजन बंद हो गए हैं। कारोबारियों के अनुसार शहर में वेज फूड कारोबार में करीब 50 प्रतिशत और नॉनवेज बाजार में 70 प्रतिशत तक गिरावट आ चुकी है।शुक्रवार को शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों स्टैंडर्ड स्वीट्स, सिंधी स्वीट्स, सती मिष्ठान भंडार, स्नैक्स, शमा डीलक्स, छतवाल चिकन प्वाइंट और मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट में की गई पड़ताल में सामने आया कि गैस संकट के कारण कई आइटम मेन्यू से हटाने पड़े हैं। मिठाई की दुकानों में गुलाब जामुन, कलाकंद और दूध से बनने वाली कई मिठाइयां बंद हो गई हैं, जबकि नॉनवेज रेस्...