बक्सर, दिसम्बर 21 -- युवा के लिए ----- उत्साह देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लिया पिता के संघर्ष, अनुशासन व त्याग ने शशिकेश राज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के गजाधरगंज निवासी शशिकेश राज ने संघर्ष और मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन किया है। शशिकेश राज को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एग्रीकल्चरल रिसर्ज में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। इसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लिया। शशिकेश राज ने दसवीं कक्षा की पढ़ाई बक्सर में पूरी की है। वे एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद सड़क किनारे मिठाई की छोटी दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय और कठिन परिस्थितियो...