बरेली, जुलाई 21 -- हाफिजगंज। चोरों ने एक मिठाई की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान के ताले तोड़कर वहां रखी हजारों रुपये की नकदी व अन्य सामान पार कर दिया। रिपोर्ट दुकान स्वामी ने थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी है।ग्राम चौखंडी निवासी पप्पूलाल पीलीभीत हाईवे पर राजघाट पुल के पास अपनी मिठाई की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम वह अपनी दुकान बंदकर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखा गैस सिलेंडर, बैट्री, सोलर पैनल व 13 हजार रुपये गायब थे। हाफिजगंज पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की रिपोर्ट दुकान स्वामी की ओर से थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: संशोधत रिठौरा- दुकान और तीन घरों से लाखों की चोरी प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार ने बताया है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच ...