चंदौली, मार्च 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र पूर्वी बाजार जीटी रोड पर स्थित मिठाई की दुकान के गोदाम में बीते रविवार की देर रात एक बजे आग लग गई। इस दौरान आग की लपट उठता देख कर्मचारी भाग निकले। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाई। शहर के जीटी रोड स्थित बड़े मिष्ठान भंडार का प्रथम तल पर कारखाना है। जिसमें दर्जनभर कर्मचारी मिष्ठान बनाते हैं। मिष्ठान बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप में आग पकड़ लिया। इससे तेज लपट उठने लगी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल। इस बीच कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इससे खाद्यान्न आदि जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.