जौनपुर, मार्च 8 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक वृद्ध आरोपी को पुलिस ने शनिवार को भन्नौर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ तीन दिन पहले ही पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।होली के दिन बुधवार को 60 वर्षीय बृजलाल चौहान एक नाबालिक लड़की को मिठाई के लिए 10 रुपये का लालच देकर बुलाया था। आरोप है कि जब लड़की उसके पास पहुंची तो वह बगल के एक कमरे ले गया और उसके साथ अश्लील हकरत करना शुरू किया। तभी लड़की चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास और परिवार के लोग पहुंच गए। लड़की ने घटना को परिजनों से बताया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए। गुरुवार को लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, इसके बाद कोर्ट में बयान कराया गया। रिप...