मैनपुरी, मार्च 2 -- कोतवाली क्षेत्र के तांगा स्टैंड के निकट स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मिठाई की दुकान का काउंटर फोड़ने वाली युवती के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मिठाई विक्रेता का आरोप है कि जाते समय युवती उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गई है। बेचेलाल पुत्र नत्थू सिंह निवासी निकट पुरानी तहसील चौराहा ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि एक मार्च को एक युवती स्कूटी लेकर आई और उसकी तांगा स्टैंड के निकट स्थित मिठाई की दुकान के सामने खड़ी करके चली गई। उसने उस युवती को बुलाकर दुकान के सामने से स्कूटी हटाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गई और उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर मिठाई के काउंटर में मार दी। जिससे काउंटर का शीशा टूट गया और लगभग 40 हजार रुपये की मिठाइयां खराब हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.