देवरिया, मार्च 3 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में एक मिठाई कारखाने पर छापेमारी किया। इससे मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने करीब चार कुंतल संदिग्ध और खराब मिठाइयों को नष्ट कराया। यहां से छह नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बैकुंठपुर में संतोष मद्धेशिया के कारखाने में छापा मारा। जांच के दौरान मिल्क केक, कलाकंद, लड्डू, डोडा बर्फी और गुलाब जामुन के नमूने संग्रहित किए गए। जांच में बड़ी मात्रा में मिठाइयां कई दिन पुरानी होने से खराब पाई गईं। आशंका जताई गई कि इन्हें होली के मद्देनजर बाजार में खपाने की तैयारी थी। छापेमारी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.