मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। खाद्य पदार्थ निर्माताओं को मिठाई व नमकीन में निर्धारित सीमा से अधिक खाद्य रंग न मिलाने के बारे में जागरूक किया गया। कृत्रिम खाद्य रंगो के सीमित प्रयोग के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कृत्रिम खाद्य रंग, मसाले आदि के प्रयोग के बारे में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2, मुरादाबाद राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव व मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने जानकारी दी। इस दौरान 9 खोया स्टॉक होल्डर्स 9 मिष्ठान निर्माता, 5 नमकीन निर्माता पहुंचे। नमकीन विक्रेताओं को बताया कि तेल का 2 बार से अधिक प्रयोग न करें। जले हुए तेल को बॉयोडीजल बनाने वाली कंपनी को देने के लिए कहा गया। प्रमुख व्यवसाइयों में बाबू राम स्वीट्स, गंगा डेयरी, सुगंध स्वीट्स, नन्दन स्वीट्स, टैम्पटेशन स्वीट्स, प्रेम स्वीट्स, टेस्ट स्वीट्स, जैन नमकी...