मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुरी लेन नंबर-एक में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत हो गई है। उनका शव बंद कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के साथ पहुंची तो कमरे को बाहर से बंद पाया। पीछे से जाकर देखा तो पाया कि शव पंखे से झूल रहा है।सूचना मिलने पर मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की तैनाती में कमरे का ताला तोड़कर शव को उतारा गया। उसकी पहचान सीतामढ़ी के बेलसंड के धर्मेंद्र कुमार (50) सिन्हा के रूप में हुई है। उनकी पत्नी संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह से किराए पर रह रहे थे। दो दिन पूर्व दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। वह गुस्से में आकर मायके चली गई थी। उन...