मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मिठनपुरा के सर सीपीएन कॉलोनी में नीतू कुमारी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह 19 अप्रैल को शिवशंकर पथ से अपने आवास पर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ता पूछने के लिए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। इसके बाद जब वह आगे बढ़ी तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से चेन खींच ली। मिठनपुरा थानेदार संतोष पंकज ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीसीटीपी फुटेज खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.