मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र द्वारा मंगलवार को तीन दिवसीय राजयोग मेडिटेशन कोर्स बंसल टावर मिठनपुरा में शुरू हुआ। प्रवचनकर्ता बीके कंचन ने कहा कि जीवन की सभी समस्याओं का समाधान राजयोग मेडिटेशन में है। गृहस्थ जीवन में रहते हुए लाखों लोग इस अभ्यास का लाभ उठा रहे हैं। व्यवस्थापक भारत भूषण बंसल ने बताया कि राजयोग से प्रतिभागियों को तनाव मुक्ति, मानसिक खुशी एवं शान्ति का अनुभव हो रहा है। सत्र प्रतिदिन संध्या 5:30 बजे प्रारंभ होता है। मौके पर ई. प्रभात रंजन, यूपी ठाकुर, डॉ. एसपी सिंह, किरण बंसल, कंचन बंसल, बीके सीता, बीके अरविन्द समेत अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...