मिठनपुरा में आठ लाख के गहने व 1.27 लाख नकदी की चोरी
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में सोमवार की रात 75 वर्षीय बुजुर्ग रामदुलार सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। चोरों ने कमरे में रखा आलमारी तोड़ 50 ग्राम सोने के गहने, दो सौ ग्राम चांदी के गहने व एक लाख 27 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। ये गहने व नकदी आलमारी में एक लोहे के छोटे बक्से में रखा था। चोरों ने बक्से को तोड़कर बगल के लीची के बगीचे में फेंक दिया। इस संबंध में रामदुलार सिंह ने मिठनपुरा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- घर में सेंध काटकर लाखों का सामान बटोर ले गए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.