देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। ग्राम पंचायत अम्बीवाला के क्षेत्रवासियों ने मिट्ठी बेड़ी-परवल मार्ग में सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर लोनिवि को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द मांग पूरी करने की बात कही। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बढ़ती आबादी का दबाव व मार्ग का संकरा होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में खराब गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। इस कारण 28 फरवरी को काम रुकवा दिया गया था। जानकारी मिली थी कि होली के बाद संबंधित अधिकारी क्षेत्र में आकर ठेकेदार को समझाएंगे। लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। क्षेत्रवासियों की मांग है कि तहसील प्रशासन की मदद से चौड़ीकरण का काम शुरू हो। गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। अम्बीवाला हवेली गांव से महेंद्र चौक तक क्षतिग्रस्त नाली को बनाया जाए। ...