गिरडीह, जुलाई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के कृषि उद्यमी एवं संसार ग्रीन के संस्थापक राजीव सिंह को मिट्टी से मंडी तक मॉडल की प्रस्तुति पर राष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली है। उन्होंने जयपुर स्थित चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (सीसीएस-एनआईएएम ) में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना समर्थित राष्ट्रीय एग्री स्टार्टअप निवेश एवं मूल्यांकन कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में देशभर से चयनित 18 एग्री स्टार्टअप्स ने कृषि वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों, निवेशकों और राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति के समक्ष अपने नवाचार एवं व्यवसाय मॉडल प्रस्तुत किए। राजीव सिंह ने इस अवसर पर अपना मिट्टी से मंडी तक कृषि मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस मॉडल का उद्देश्य किसानों को एकीकृत कृषि सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसक...