बदायूं, मार्च 2 -- मुडिया। ओरछी-आसफपुर रोड पर गांव डगरी के समीप मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को नायब तहसीलदार ने रोककर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के दस्तावेजों और मिट्टी ले जाने की अनुमति (परमिशन) की पड़ताल की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में भरी मिट्टी के संबंध में आवश्यक अनुमति पत्र मौजूद था। दस्तावेजों की जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि मिट्टी किसी सरकारी कार्य के लिए ले जाई जा रही थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि नियमों के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...