साहिबगंज, मई 17 -- राजमहल, प्रतिनिधि। तीन पहाड़ -राजमहल मुख्य मार्ग पर बेगमपुरा झमझमियां काली मंदिर के पास रविवार को ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कल्याण चक,गंगटियां निवासी बाबूलाल मुर्मू (24)समीन मुर्मू (18), और गदई हेंब्रम (18) बाइक में सवार होकर राजमहल बाइक शोरूम किसी काम से आ रहा था। इसी दौरान झमझमियां काली मंदिर के पास एक बिना नंबर के ओवरलोड मिट्टी लदा ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक चालकों को धक्का मार दिया। जिससे बाइक चालक सहित बाइक में बैठे दो युवक बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को आसपास के लोगों एवं राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस को बुलाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर नाजिश ने प्राथ...