कानपुर, जून 3 -- रूरा। संवाददाता कस्बे में अकबरपुर रोड पर मंडी समिति के पास और रूरा-शिवली मार्ग पर राजस्व विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारकर पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर थाने में खड़ा कराने के बाद सीज कर दिया।थाना क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया का व्यापार जमकर फल फूल रहा है। रात होते ही खनन माफिया धरती का सीना चीरने लगते हैं। इन पर लगाम नहीं लग पा रही थी। बुधवार की भोर पहर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर रूरा मंडी समिति के पास से मिट्टी के लदे हुए तीन ट्रैक्टर और रूरा-शिवली मार्ग से दो ट्रैक्टर पकड़ कर थाने में खड़े करा दिए। यह भी पढ़ें- डिडौली में अवैध मिट्टी खनन से लोग परेशान नायब तसीलदार रविन्द्र मिश्र ने पांचों ट्रैक्टरों को थाने में खड़ा कर सीज कराया है। खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। सभी के ...