हरदोई, मई 28 -- सांडी। बारिश में मवेशियों को कीचड़ से बचाने के लिए खेत से ट्रैक्टर की ट्राली में मिट्टी लदान कर घर लौट रहे किसान की चकरोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। गुरुवार की सुबह गांव बखरिया निवासी 30 वर्षीय गौतम ट्रैक्टर ट्राली से गांव के पश्चिम स्थित खेत से मिट्टी के ढेले भरकर वापस घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसके खेतों से आई ट्रैक्टर ट्राली को ऊंचाई वाली चकरोड पर चढ़ाने का प्रयास किया गया। तभी स्टेरिंग के कटाव में दबाव के चलते गौतम सीट से नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से किसान की मौत ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे आने से कुचल गया। ग्रामीणों ने यह देखा तो ट्रैक्टर बंद कर उसे पहिए के नीचे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी...