चंदौली, जून 4 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करनौल तिराहे पर बुधवार दोपहर मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने डंपर सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। धानापुर के भदाहूं गांव निवासी हलचल (30 वर्ष) पुत्र शंकर बाइक पर सवार होकर शहाबगंज में आया हुआ था। करनौल गांव के तिराहे पर जैसे ही पहुंचा कि मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आ जाने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने डंपर सहित चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पर रोते बिलखते परिजन पहुंच गए। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन सहित चालक को गिरफ्त में लेकर कार्रवाई की जा रही है।वही हादसे के बाद ग्रामीणों में नारा...