फतेहपुर, मई 17 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार मिट्टी लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े भाइयों को जोरदार टक्कर मारकर निकल गया। जिला अस्पताल में किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। देवऊपुर मजरे सवंत निवासी सुरेश पाल अपने पुत्र कुनाल पाल (13) और भतीजे निशान पाल को साथ लेकर बाइक से ठाकुरदीन इंटर कॉलेज रसूलपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक खड़ी कर वे सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। दोनों किशोर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी और कुनाल को रौंदते हुए चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। घायल अवस्था मे...