मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुशहरी, हिसं। रजवाड़ा ढाब से मिट्टी खनन कर तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मंगलवार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छात्रा की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रा की पहचान श्रवण सहनी की पुत्री अंजली कुमारी (12) के रूप में हुई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने मशक्कत से लोगों को शांत कराया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को घेर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर सबसे पहले डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। उन लोगों ने घायल को इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि घायल छात्रा अंजलि उक्त विद्यालय में सातवीं में पढ़ती है। वह स्कूल जा रही थी, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने लोगों को शांत कर इस मामले मे...