चंदौली, मई 16 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव स्थित रिंग रोड अंडरपास के पास शुक्रवार की देर रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुभुर्जपुर निवासी 48 वर्षीय नंदू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी डब्बू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मय ट्रैक्टर-ट्राली मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार युवक कैली गांव से निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को कुचल दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां प्राथ...