मोतिहारी, जून 11 -- पीपराकोठी। मिट्टी की सेहत सुरक्षित रहेगी तभी खेती और किसान दोनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हुई है, इसलिए किसानों को मृदा जांच के साथ-साथ जैविक खेती को adopt करना होगा। यह भी पढ़ें- मिट्टी की जांच के बाद ही करें रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग : शुक्लकार्यशाला का उद्घाटन उक्त बातें पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने गुरुवार को महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत आयोजित खेत बचाओ अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम, विधायक कृष्णनंदन पासवान, किसान नेता मनोज पासवान, संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह तथा जिला कृषि पदाध...