पूर्णिया, अप्रैल 17 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र के सुगवामहानंदपुर पंचायत अंतर्गत मसनतपुर गांव में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे में ननद-भौजाई की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं शाम करीब पांच बजे जलकरिया नदी किनारे घर के लिए मिट्टी लाने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी काटने के क्रम में नदी किनारे बना बड़ा टीला अचानक भरभराकर उन पर गिर पड़ा, जिससे दोनों मिट्टी के नीचे दब गईं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- मिट्टी में दबकर ननद और भौजाई की मौत, पूर्णिया में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा मृतकों की पहचान बारिक की पत्नी बीबी हसमती (35 वर्ष) तथा उसकी बहन सेमी खातून (19 वर्ष) के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.