बस्ती, मई 30 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के रौनाकला में मिट्टी पाटने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसी गांव के रामबेलास का आरोप है कि विपक्षी गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अपने हिस्से से अधिक जमीन को कब्जा कर उसमें मिट्टी पाट रहे थे। यह देख उन्होंने मना किया तो अपशब्द कहते हुए फावड़ा लेकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उन्हें व उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव में आई उनकी बेटी संगीता को भी मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी रामकेश, दीपक, सुरसति और गुड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा वहीं कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी एहतमाली निवासी जियालाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने ...