बस्ती, मई 31 -- बस्ती। रुधौली के रौना कला में मिट्टी पाटने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी गांव की सुरसति पत्नी रामकेश का आरोप है कि गत 28 मई को उनकी बेटी जमीन में मिट्टी पाटकर भैंस बांधने के लिए जगह बना रही थी। तभी आरोपी पट्टीदारों ने अपशब्द कहते हुए फावड़ा और सब्बल से मारापीटा। इस दौरान उनकी बेटी व उन्हें चोट आई। साथ ही घर जाकर बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। बीच-बचाव में आए बेटे को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी धर्मेन्द्र, रामबेलास समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खेत विवाद में मां-बेटी पर हमला, पांच लोगों पर केस वहीं इसी थानाक्षेत्र के खगरी निवासी किरन देवी का आरोप है कि सब्जी तोड़ने से मना करने पर विपक्षियों ने मारपीट कर धमकाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने इसी गांव के आरोपी ओमप्रक...