गोरखपुर, मई 12 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के चांदपार गांव में मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदपार निवासी रामनाथ शुक्ल के अनुसार, रविवार सुबह गांव की जमीन से मिट्टी निकाली जा रही थी। विरोध करने पहुंचे उनके चाचा उदयशंकर शुक्ल से आरोपितों का विवाद हो गया। आरोप है कि रामकेश, अंकुर और मिठाई ने लाठी-डंडों से हमला कर उदयशंकर को घायल कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- नींव खोदने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...