जौनपुर, अप्रैल 10 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। देवकली गांव में चौकिया शिवालय के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे खोदे गए गड्ढे में मिट्टी खिसकने से दो श्रमिकों की मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने टीम का गठन किया है। एसडीएम सदर, अधिशासी अभियंता विद्युत व सहायक श्रमायुक्त मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को प्रशासन की ओर से गड्ढे को ढकवा दिया गया। चौकियां गांव में सड़क किनारे इंडियन आयल अदाणी गैस अंतर्गत विचित्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। 15 फीट मिट्टी निकालकर ऊपर रखी गई थी। बिहार, मुजफ्फरपुर जिले के भलुवीं सिकंदर गांव निवासी निरंजन व प्रिंस की मौत हो गई थी, जबकि शशिरंजन ...