पटना, अप्रैल 8 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने खेती को वैज्ञानिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने की अपील किसानों से की है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना का राज्यभर में प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। 32 नई लैब स्थापित की गई है। इससे किसानों के खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार कर उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के लिए तीन लाख मिट्टी नमूनों के संग्रहण एवं विश्लेषण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करके 2.98 लाख मिट्टी नमूनों का विश्लेषण पूर्ण कर कृषकों को उनके खेत के अनुसार मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा अनुमंडल स्तर पर कृषकों को मिट्टी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य स...