मिट्टी जांच के लिए किसानों के खेतों से लिया गया नमूना
पूर्णिया, जून 26 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भारत सरकार के निर्देशानुसार किसानों की भूमि की उर्वरा शक्ति का आकलन करने एवं संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जलालगढ़ प्रखंड के डिमिया पंचायत में किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने संग्रहित किए गए। इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार विभिन्न खेतों से मिट्टी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। किसान सलाहकार वरुण कुमार ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। मिट्टी जांच के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होगी कि खेतों में कौन-कौन से पोषक तत्वों की कमी है तथा किस फसल के लिए कितनी मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता है। इससे किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन की चाह मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.