मिट्टी चोरी मामले में पूर्व डीएम को पेश होने का आदेश
नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला अदालत ने मिट्टी चोरी और भूमि को क्षति पहुंचाने के मामले में जिले के पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी और निर्मल सिंह समेत कई अधिकारियों को तलब किया है। अदालत ने सभी अधिकारियों को 16 अप्रैल 2026 को पेश होने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता बलराज भाटी का आरोप है कि गांव चमरावली रामगढ़ स्थित उनके खेत से करीब 20 लाख रुपये की मिट्टी चोरी की गई और इसका इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के न्यू बोड़ाकी रेलवे जंक्शन परिसर के लिए किया गया। उनके परिवार की कुल 40 बीघा जमीन से वर्ष 2021 में 25 बीघा भूमि रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की गई थी। इसके बाद बची हुई 15 बीघा जमीन तक पहुंचने का रास्ता रेलवे द्वारा बनाई गई बाउंड्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.