बिजनौर, मार्च 6 -- चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर स्थित सैंदवार नहर के समीप शुक्रवार सुबह मिट्टी खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमे बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई जबकि उसका तहेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जुझारपुरा ऊर्फ नाईपुरा निवासी होशियार सिंह पुत्र श्रीराम ने थाने में दी तहरीर में बताया की उसका 16 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार सैनी शुक्रवार को अपने तहेरे भाई अक्षित के साथ बाइक से सैंदवार गन्ना बुआई के लिए जा रहा था। बताया कि सैंदवार के पास स्थित नहर पर पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनका पुत्र अतुल कुमार गंभीर र...