लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- अवैध मिट्टी खनन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मुखबिर की सूचना पर रात करीब नौ बजे प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को मौके से पकड़ा गया। वाहनों के कागजात व खनन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को मिट्टी समेत सीज कर कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...