उरई, दिसम्बर 3 -- जालौन। खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से हो रही मिट्टी के खनन में लगे तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर कोतवाली में खड़ा कराया गया, खनन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से मिट्टी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है,तो वहीं उनके खिलाफ विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई की गई। नगर क्षेत्र में मिट्टी का अवैध कारोबार चरम सीमा पर है, इन मिट्टी खनन माफियाओं के सामने स्थानीय प्रशासन भी बौना साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा छोटी-मोटी कार्रवाई कर खनन माफिया को खुली छूट दिए जाने से उनके हौसले लगातार बुलंद हैं, दिन और रात सड़कों पर खनन माफियाओं के ट्रैक्टर तेज रफ्तार में फर्राटे भर रहे हैं, इनकी तेज रफ्तार से नगर में कई हादसे घटित भी हो चुके हैं फिर भी इन पर अंकुश नहीं लग पाया। मंगलवार की देर शाम खनिज विभाग के अधिकारियों ने औरैया रोड स्थित प्रतापपुरा मौजे पर जहा...